अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के नई बिल्डिंग का जिला जज ने किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर-मंगलवार को अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर का नई बिल्डिंग लगभग 70 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार है। जिसका जिला जज कैमूर राधेश्याम शुक्ल ने निरीक्षण किया। ग़ौरतलब है कि बिल्डिंग में 66 कुर्सी, 22 टेबल, 12 गोदरेज का अलमीरा एवं दो अग्नि सामान लगे हुए हैं। बहुत जल्द ही उद्घाटन होने की उम्मीद है।

इधर जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर का नई बिल्डिंग लगभग 70 लाख रुपए के लागत से बनकर तैयार है। जिसमें 66 वीआईपी कुर्सी 22 टेबल 12 गोदरेज का अलमीरा दो अग्नि समन यंत्र लगे हुए हैं। उसमें 24 ट्यूब लगा हुआ है। इसको जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर राधेश्याम शुक्ल ने अपने न्यायिक पदाधिकारी के साथ मंगलवार दोपहर 12:30 बजे दिन में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निरीक्षण करने के दौरान जिला जज ने कहा कि अधिवक्तागण को बैठने के लिए यह नई बिल्डिंग एक तल्ला बना हुआ है। इसमें अधिवक्ता गण बैठेंगे और अपना कामकाज करेंगे।

नई बिल्डिंग का निरीक्षण करते समय जिला जज राधेश्याम शुक्ल, फैमिली जज भारत भूषण भसीन, एडीजे प्रथम अजीत कुमार मिश्रा, उत्पाद विशेष न्यायाधीश द्वितीय धर्मेंद्र कुमार तिवारी, एडीजे दस डॉ अरुण तिवारी, एडीजे नौ श्री हर्षवर्धन, प्रभारी सीजीएम सुशील कुमार श्रीवास्तव, संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय, लोक अभियोजन सच्चिदानंद राय, अधिवक्ता शशिकांत पांडे , अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह, रितेश कुमार पाठक काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article