राजधानी पटना की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर इन दिनों बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टरों के माध्यम से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 से 2025 तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। हालांकि वे अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उनकी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के अभियान में सक्रिय नजर आ रही है।
20 साल – युवा सपनों के”
इन पोस्टरों में “20 साल – किसान कल्याण के” जैसे संदेशों के जरिए कृषि क्षेत्र में हुए कार्यों को रेखांकित किया गया है। इसमें सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, खाद-बीज की बेहतर उपलब्धता और फसलों के लिए बाजार तक बेहतर कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है।इसी तरह “20 साल – युवा सपनों के” शीर्षक के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, युवाओं को प्रोत्साहन और रोजगार के अवसरों को उजागर किया गया है।
20 साल – महिला उत्थान के
महिला सशक्तिकरण को लेकर लगाए गए पोस्टरों में “20 साल – महिला उत्थान के” का संदेश दिया गया है। इसमें सुरक्षा, शिक्षा, आरक्षण और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का उल्लेख किया गया है। वहीं “20 साल – हर बुजुर्ग को मिला सम्मान, सबका जीवन हुआ आसान” जैसे नारों के जरिए सामाजिक सुरक्षा और वृद्धजन कल्याण योजनाओं को भी सामने रखा गया है।
विकास और सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव
जदयू इस अभियान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि पिछले दो दशकों में बिहार में विकास और सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रखी गई है। इसे पार्टी का एक व्यापक जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति अभियान माना जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में बिहार की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों में है।
पटना की सड़कों पर 20 साल के विकास की गूंज, जदयू का पोस्टर अभियान तेज
20 years of development, with every section of Bihar
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
