शराबी दामाद का कारनामा, पत्नी को लगता है करंट, अपने ही सास करना चाहता है शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपूर जो पिए शराब उसका जिदंगी खराब”जी हां आज मैं ऐसी दास्तां सुनाने जा रहा हूं कि आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।बांका जिले की रहने वाली दो बच्चे की मां अपने माता श्री के साथ न्याय पाने डी आई जी कार्यालय भागलपुर पहुंची।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वह कहती है कि मेरी शादी बांका जिला अंतर्गत बौसी थाना क्षेत्र में मसुदनबाबा मंदिर में आज से करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। ईश्वर की कृपा से मुझे दो पुत्री भी है।एक पुत्री 9 वर्ष की और दूसरी 6 वर्ष की है। मेरे पति मुंबई में पोपलेन चलाते हैं।

 

अब मेरे पति को मैं पसंद नहीं हूं वे हमेशा मुझे पीटते रहते हैं और बच्चों को भी हमेशा पीटते हैं। यहां तक कि बड़ी पुत्री को करंट भी लगा दिया और पिटाई भी की। हमेशा वे पैसे की डिमांड करते हैं। वहीं पीड़ित महिला की माताश्री कहती है मेरे दामाद शराबी हैं ।

 

वे कहते हैं कि मैं तुम्हारी पुत्री को नहीं चाहता मैं तुम्हीं से शादी करुंगा हाय रे कलयुग… वहीं वह कहती है कि मेरे दामाद को हाथ में जो समान मिल जाए उसी से मेरी बेटी की पिटाई शुरू कर देता है।

 

बौसी थाना से निराश दोनों मां बेटी और दो नौनिहाल संग भागलपुर डी आई जी से न्याय पाने पहुंची है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पीड़ित महिला के साथ क्या न्याय हो पाता है। हालांकि रोज रोज के पिटाई से तंग आकर अब यह महिला भी पति के साथ रहना नहीं चाहती।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article