भागलपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने आगे आए एनसीसी कैडेट्स

Patna Desk

 

स्मार्ट सिटी भागलपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु जिला प्रशासन लगातार एक से बढ़कर एक हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। पूर्व में वन वे प्रणाली अपनाई गई, फिर आन लाइन चलान प्रणाली लागू की गई और मुख्य मार्ग पर यातायात सिंग्नल की व्यवस्था की गई,जाम से निजात हेतू टोटो चालकों के लिए कोडिंग के आधार पर रूट निर्धारण की गई। हालांकि सारी तैयारियां कहां तक सफल है वह भलि भांति सर्वविदित है। पर आज जो दृश्य मैं आपको दिखाने जा रहा हूं इससे हमारे देश के युवाओं का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा।अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है जिससे भागलपुर जिले के यातायात जवानों को भी चुनाव कर्तव्य पर लगा दिया गया है। पर आमलोगों की दिनचर्या तो वही है सड़क पर निकलना बाजार आना जाना व अन्य कार्यकलाप। स्मार्ट सिटी भागलपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त व सुचारू रूप से चलाने हेतु आज करीब ३६ एन सी सी कैडेट्स को लगाया गया है।सभी एन सी सी कैडेट्स घंटाघर चौक, कोयला डिपो,मनाली चौक, कचहरी चौक, ज़ीरो माईल आदि जगहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं और वे कहते हैं कि आज ही हमलोगों को वर्दी की कीमत का एहसास हुआ है और काफी खुशी हो रही है।

Share This Article