शराबबंदी वाले बिहार मे नहीं रुक रहा शराब तस्करी, पुलिस ने दो महिला को 39 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ब्रेकिंग मुंगेर:-पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से मझोल (बेगूसराय) निवासी दो महिला को 39 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं जलपाईगुड़ी से शराब कि खेप लेकर बेगूसराय जाने वाली थी कि तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल मुंगेर इन दिनों नशीली पदार्थो का हब बन गया है! शराब से लेकर ड्रग्स तक कि तस्करी मुंगेर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुयी है!अब शराब की तस्करी महिलाए भी करने लगी है मुंगेर के कोतवाली पुलिस ने शराब को लेकर दोनों महिला न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रेन के माध्यम से जमालपुर पहुंची थी और जमालपुर से सड़क के रास्ते ऑटो पक्ड़कर मुंगेर पहुंची थी मुंगेर बस स्टैंड से दोनों बेगूसराय जाने वाली थी इस दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों महिला को गिरफ्तार कर लिया ।दोनों गिरफतार महिला बेगूसराय के मंझौल की रहने वाली है । शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि इससे पूर्व भी दो बार शराब की खेप लाकर बेच चुकी है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article