भागलपुर में दोस्ती बनी दुश्मनी!, छात्र की गोली मारकर हत्या

Friendship turns fatal: Student shot dead in Bhagalpur, friends suspected

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सौरभ मूल रूप से पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के बिरौली बाजार का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता संतोष जायसवाल कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं, और सौरभ अपने परिवार का बड़ा बेटा था।
घटना वाले दिन सौरभ अपने चार दोस्तों के साथ टिका पट्टी गया था
परिजनों के मुताबिक, घटना से करीब 15 दिन पहले टिका पट्टी निवासी शुभम नामक युवक ने सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना वाले दिन सौरभ अपने चार दोस्तों के साथ टिका पट्टी गया था। वहां से लौटने के दौरान जगतपुर के पास उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने उसे तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब घटना की सूचना देने वाले गौरव नामक युवक पर ही शक गहराने लगा। पुलिस ने अस्पताल से ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक आरोपी गौरव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक की मौसी ने भी आरोप लगाया है कि सौरभ जिस दोस्त के साथ फोर व्हीलर में निकला था, उसी ने उसकी हत्या की। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article