केके पाठक पर जमकर बरसे गिरीराज सिंह, कहाअधिकारी नहीं रोबोट चला रहा शिक्षा विभाग….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भीषण गर्मी से बिहार में स्कूल जाने वाले छात्र की हालत खराब हो रही है । ऐसे में स्कूलों को बंद करने के संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखा। उन्होंने स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दे की  जारी किए गए इस निर्देश के आलोक में 30 मई से 8 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसके बाद भी टीचरों को स्कूल आना होगा। ऐसे में अब इस पुरे मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर ही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी क्रम में गिरिराज सिंह ने शिक्षकों एवं स्कूलों के मुद्दे पर बिहार शिक्षा विभाग पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) केके पाठक पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को रोबोट चला रहा है। राज्य में स्कूल बंद रहने पर भी शिक्षकों को काम पर बैठाया जा रहा है। गिरिराज ने कहा कि ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग में कोई व्यक्ति नहीं है, जिसमें संवेदना हो। तुगलकी कानून चलाया जा रहा है। इससे राज्य सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article