आदमपुर चौक स्थित चार मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर मे भीषण आगजनी हुई घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के समीप है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से हादसा हुआ है हादसे के वक्त घर के कोई सदस्य नहीं थे स्थानीय सूत्रों के माने तो आग की लपटे को देख लोगों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दमकल टीम को घटना की जानकारी दिया लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट के तीसरी फ्लोर से धुआं देखी गई इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल के तीन छोटे बड़े गाड़ियां मौके पर पहुंची घंटो कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि इस हादसे में कोई हताहत की सूचना नहीं है। घटना में सारे सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है किराएदार मोनू वर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से हादसा हुआ है हादसे के वक्त हम लोग घर में नहीं थे हालांकि घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article