हिंदू समाज के लोगों ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर राहुल गांधी ने सदन के अंदर हिंदुओं को लेकर कहा था कि हिंदु हिंसा फैलाते हैं अब इसको लेकर हिंदू एकता के बैनर तले भागलपुर के लोग यह मांग कर रहे है की राहुल गांधी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही राहुल गांधी के इस बयान पर उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए भागलपुर के स्टेशन चौक समीप सैकड़ो हिंदुओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके लोकसभा में हिंदुओं के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान लोग अपने हाथो में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने राहुल गांधी से देश के हिंदुओं को गाली देना बंद करने की अपील की। साथ ही कहा की राहुल गांधी अब तक सनातन का अपमान करते आ रहे हैं। राहुल गांधी अगर आपको इटली पसंद है तो जाकर इटली रहिए। देश के हिंदुओं को गाली देना बंद करिए। हिंदुओं ने हमेशा सबको समायोजन किया है। हिंदू के धर्म की तो उनको समझ ही नहीं है। अगर हिंदू धर्म को समझे होते तो इस तरह के शब्दों का प्रयोग ही नहीं करते। उनके इस निंदनीय बयान से कहीं ना कहीं उनकी ओछी मानसिकता दिखती है। जिस परवरिश में वह बड़े हुए हैं। उसी परवरिश का नतीजा है। इटालियन परिवेश में बढ़ा हुआ व्यक्ति कभी हिंदू धर्म को समझ ही नहीं सकता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article