मैजिक लेकर भाग रहे 5 लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK कैमूर-भभुआ थाने में बुधवार को एसडीपीओ भभुआ शिव शंकर कुमार ने पुलिस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि चालक की पिटाई कर और कट्टे का भय दिखा मैजिक वाहन लेकर भाग रहे पांच लुटेरों को सोनहन थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। लुटेरों में भभुआ शहर के वार्ड संख्या 25 निवासी मुस्लिम सुलेमानी का बेटा राजू अली,कैफ इद्रीसी का बेटा फहीम अहमद,इरशाद खान का बेटा दिलशाद अहमद,सुहैल आलम का बेटा तंजीम आलम और इसिया चैनपुर निवासी मुस्लिम मियां का बेटा शमीम अहमद बताये जाते है।

एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने सभी लुटेरे भभुआ शहर के बेलवतिया पोखरा से पिकअप चालक को गेंहू लादने के बहाने उजारी रास्ते में चालक के साथ मारपीट कर और कट्टे का भय दिखाकर उसका पिकअप लेकर भाग निकले। लेकिन भागने के क्रम में पिकअप चला रहे लुटेरे ने बाइक सवार रहे दो युवकों को धक्का मार दिया.इसी दौरान जानकारी पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पिकअप लेकर भाग रहे लुटेरोंको रामपुर पुल के समीप दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद सभी लुटेरों को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया। थाने में पुलिस द्वारा सभी लुटेरों के खिलाफ कागजी कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी लुटेरों का पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराया गया और मेडिकल जांच के बाद सभी लुटेरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article