जीतने के बाद अब पप्पू यादव ने थानेदारों से लेकर इन अधिकारियों को हड़काया….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जीत पर गुलाबबाग मेला ग्राउंड में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया का पप्पू हो गया और पप्पू पूर्णिया का हो गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि यह जीत पूर्णिया के आम अवाम की जीत है। पूर्णिया के जन-जन की जीत है। वही, मंच से सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के डॉक्टर, जमीन माफिया एवं अंचलाधिकारियों आदि अधिकारियों से कहा कि पूर्णिया बदल चुका है और आप लोग भी अपने आप को बदल लें।

उन्होंने कहा कि अगर आप अपने आप को नहीं बदलते हैं तो अपनी स्वेच्छा से अपना तबादला कोई और जिला करवा लें। पूर्णिया में पप्पू को अमन शांति चाहिए इसलिए पुलिस प्रशासन पूर्णिया को अपराध मुक्त बनाने में अपनी अहम योगदान दे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article