काराकाट से हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान,पवन सिंह को लेकर ये क्या कहा….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- काराकाट लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी और NDA के पार्टनर उपेंद्र कुशवाहा की बुरी हार हुई। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस सीट पर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के आने से कुशवाहा का खेल खराब हुआ। ना तो कुशवाहा जीते और ना ही पवन, बाजी महागठबंधन के राजा राम सिंह मार गए।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उपेंद्र कुशवाहा ने अब अपनी हार पर पहली प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने जो बयान दिया है उससे बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है। आनेवाले दिनों में NDA में भी खटपट दिख सकती है।

दरअसल, गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात की। मीडिया ने पवन सिंह को लेकर उनसे सवाल पूछा, जिसपर वो झल्ला गए।

 

‘सबको मालूम है, सारी चीजें…’

कुशवाहा ने कहा, हमको इस पर क्या कहना है…? सबको सब मालूम है, सारी चीजें सब लोग जानते हैं। अब कुछ कहने की जरूरत नहीं है। चूक हुई या नहीं यह सभी को पता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article