पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान,तीन महीने में यह काम नहीं हुआ तो पद से देंगे इस्तीफा..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा एलान कर दिया है।बता दे की  पप्पू यादव ने कहा है कि अगर तीन महीनेम में पूर्णिया में आम आदमी का रामराज नहीं आया तो चौथे महीने पद से इस्तीफा दे दूंगा। इस दौरान उन्होंने एनडीए की सरकार के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है।

पप्पू यादव ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी के पीएम हैं, मेरे भी प्रधानमंत्री हैं, ऐसे में विपक्ष को मत भूनिएगा। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि पूर्णिया क्षेत्र का काम करा दीजिएगा। उन्होंने कहा कि कोसी सीमांचल को बदलना उनकी प्राथमिकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पप्पू यादव ने दावा किया कि दो साल के भीतर पूर्णिया को नंबर वन बनाएंगे और पूर्णिया भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे। उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर पूर्णिया में तीन महीने में आम आदमी का रामराज नहीं आया तो चौथे महीने में रिजाइन कर दूंगा। पप्पू यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article