लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन आज,77 पाउंड का काटेंगे केक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। लालू यादव के जन्मदिन को लेकर एक और जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो वहीं लालू परिवार में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बता दे कि लालू परिवार और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लालू यादव  केक काटते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया जिस वीडियो में लालू प्रसाद यादव केक काट रहे हैं साथ में राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य खड़ी है।इसी के साथ आपको बता देंगे लालू प्रसाद यादव के पीछे राजद के कार्यकर्ता मौजूद नजर आ रहे हैं।

इधर तेज प्रताप यादव ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा ‘लव यू इंफिनिटी’। तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लालू प्रसाद यादव के केक काटने की तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य भी नजर आ रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article