नया टोला नवगछिया में एक युवक की गोली मारकर ह*त्या,तीन की संख्या में आए थे अपराधी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया खादी भंडार के पास अपराधियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया.मृतक बेतिया जिला के लोगनाहा निवासी अमरीश चौधरी के पुत्र रविंद्र कुमार चौधरी है. नयाटोला निवासी स्वर्गीय वासुदेव चौधरी रविंद्र कुमार के नाना थे. रविंद्र नानी तेतरी देवी के पास ही रहता था.

दो वर्ष पूर्व नयाटोला के ही राजेश कुमार गुप्ता की पुत्री नेहा कुमारी से पूर्व प्रेम विवाह हुआ था. प्रेम विवाह करने के पश्चात अपनी पत्नी के साथ पावरग्रीड के पास रूम किराए पर लेकर रह रहा था. रविंद्र शाम के छह बजे घर से निकला,खादी भंडार के सीमा निवास के पास गुमटी से दुकानदार नीरज यादव सिगरेट खरीद कर पी रहा था. सीमा निवास नीरज यादव का ही घर है. इसी दौरान काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर मुंह पर गलमोछी लगाए तीन व्यक्ति गुमटी के पास पहुंचे. अपराधी हथियार निकाल कर गोली दागने लगे. रवींद्र भाग कर जान बचाने का प्रयास किया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

किंतु सीमा निवास के गेट का ग्रील लगा हुआ था. वह घर के अंदर नहीं जा सके. तीन की संख्या में अपराधी छह गोली रविंद्र कुमार मारी. गोली की आवाज सुनकर नीरज यादव की पत्नी संगीता देवी घर से बाहर निकली तो उसे हाथ में बारूद लग गया. उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी नीरज यादव ने नवगछिया थाना की पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर रविंद्र कुमार यादव को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article