पटना से अयोध्या फ्लाइट स्पाइसजेट की सुविधा बंद, ये है बड़ी वजह…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पटना से अयोध्या के लिए फ्लाइट की सुविधा देने वाली इकलौती विमानन कंपनी स्पाइजेट ने इस मार्ग की सेवाएं बंद कर दीं हैं। वही आपको बता दे की  इस फ्लाइट के लिए यात्री नहीं मिल रहे थे।

सूत्रों की मानें तो शुरुआती सप्ताह में पटना से अयोध्या के लिए सीटें फुल थीं, लेकिन वापसी में पैसेंजर नहीं मिलते थे। थोड़े ही दिन बाद यहां से एक-दो यात्री ही अयोध्या के लिए मिलने लगे। कार्गो से माल ढुलाई भी नहीं हो रही थी। इस मार्ग में विमान परिचालन से लगातार घाटे के कारण स्पाइसजेट एयरलाइंस ने सेवा बंद कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना से अयोध्या के लिए विमान सेवा एक फरवरी से शुरू की गई थी। 90 सीटों के विमान का शुरुआती किराया 2,999 रुपये था। दिवस विशेष पर छूट भी दी जा रही थी। फ्लाइट संख्या एसजी 3424 दोपहर 12:40 बजे अयोध्या से उड़ान भरती थी और एक घंटे में पटना पहुंचती थी।

 

यही फ्लाइट वापसी में एसजी 3425 बनकर दोपहर 2:10 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करती थी। 30 मार्च के बाद से ही अयोध्या-पटना-अयोध्या विमान सेवा निरस्त कर दी गई। नए शिड्यूल में इस फ्लाइट को शामिल नहीं किया गया। अब विमानन कंपनी ने उड़ान बंद करने की आधिकारिक घोषणा की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article