‘मिशन सुरक्षा’ के तहत नाथनगर थाना और मदूसूदनपूर थाना ने 02 देशी बंदूक एवं कारतूस के साथ 07 लोगों को किया गरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक को नाथनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध हथियार के बारे में सूचना मिली। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा मो० इश्तियाक के घर छापेमारी कर एक देशी बंदूक एवं 09 कारतूस तथा नबी हसन के घर से एक देशी बंदूक बरामद किया गया। बरामद हथियार के खरीद फरोख्त करने के मामले में इश्तियाक, नबी हसन सहित 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार युवक में मो० इश्तियाक, मो० नबी हसन, मो० मोजिब अंसारी, मो० असद आलम अंसारी,मो० आफताब, मो० मोकरम, मो0 साकिर अंसारी हैं। पुलिस ने दो देशी बंदूक, 9 कारतूस और पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं।

वही मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के गोलाहु मोहल्ले के विजय यादव, सौरभ कुमार एवं रविराज के घर विधिवत् छापामारी की गई। जहां से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किये गये तथा 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति में विजय यादव सौरभ कुमार और रवि राज है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article