ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका,1.40 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) की इन भर्तियों के लिए अगर आपका सेलेक्‍शन हो जाता है, तो इन पदों पर आपको 1.40 लाख तक की सैलरी मिल सकती है. जिन अभ्‍यर्थियों को इन पदों पर आवेदन करना हो, वह कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी डिटेल्‍स जरूर देख लें.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

CCI Vacancy 2024: 214 पदों पर हैं भर्तियां

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL)की ओर से कुल 214 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं. इसमें अलग अलग विभागों में जूनियर असिस्टेंट, मैनेजमेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए सीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

 

किस पद पर कितनी भर्तियां

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) की भर्तियों में सबसे अधिक पद जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के हैं. इन पदों पर 120 भर्तियां होनी हैं. इसी तरह जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के 40 पद हैं, वहीं जूनियर असिस्टेंट जनरल, मैनेजमेंट ट्रेनी अकाउंट के 20-20 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के 11 पद निकले हैं. जूनियर असिस्टेंट हिंदी ट्रांसलेटर, असिस्टेंट मैनेजर लीगल, असिस्टेंट मैनेजर ऑफिशियल लैंग्वेज के एक एक पदों पर भर्तियां हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article