NEWS PR डेस्क : – पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ के हमले से दहशत फैल गई है। गन्ने के खेत में फसल देखने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि महज चार महीने के भीतर बाघ के हमले की यह चौथी घटना है।
जहां वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व यानी VTR के वाल्मीकिनगर रेंज अंतर्गत भेड़िहारी इलाके में बाघ के हमले में एक किसान की जान चली गई। मृतक किसान की पहचान करमहवा निवासी राम सागर राम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, किसान राम सागर राम गन्ने के खेत में अपनी फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग खेतों की ओर जाने से भी डर रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण इलाकों में बाघों की आवाजाही और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के बीच दहशत है, खासकर किसानों को अपनी खेती और फसल की देखभाल के लिए खेतों में जाने को लेकर डर सता रहा है।
बताया जा रहा है कि पिछले महज चार महीने में बाघ के हमले की यह चौथी घटना है, जिससे वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।
VTR के सीएफ गौरव ओझा ने घटना की पुष्टि की है। लगातार हो रही घटनाओं के बीच ग्रामीणों में वन विभाग से सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की मांग उठने की संभावना है।
पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट ;-