NEWS PR डेस्क : – बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC को नया अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सम्राट सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के इस फैसले को बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
हरजोत कौर बम्हरा बिहार कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। BPSC राज्य में विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करता है।
BPSC की जिम्मेदारी होगी अहम
बिहार में BPSC की परीक्षाओं को लेकर लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदें जुड़ी रहती हैं। परीक्षा कैलेंडर, भर्ती प्रक्रिया, परिणाम और नियुक्तियों से जुड़े फैसलों में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।
सम्राट सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने यह नियुक्ति की है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब हरजोत कौर बम्हरा BPSC की अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। अभ्यर्थियों की नजर अब आयोग की आगामी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं पर रहेगी।
बहरहाल, BPSC के नए अध्यक्ष की नियुक्ति से बिहार की प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रिया में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।