दिल्ली में सबसे गर्म रात का बना रिकॉर्ड, इतना डिग्री पहुंचा तापमान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। अब दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी तापमान गर्मी के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अब तक की सबसे गर्म रात का नया रिकॉर्ड बना है।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात गर्मी का नया रिकॉर्ड बना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसने 3 जून 2010 के 34.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। इससे पहले, मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.8 दर्ज किया गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article