भारत-पाकिस्तान संबध में ये क्या बोल गई अमरीका, दिया बड़ा बयान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भारत और पाकिस्तान के रिश्ते जग जाहिर हैं। दोनों देशों में तनातनी चलती रहती है। इस बीच दोनों के संबंध को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत-पाकिस्तान को एक खास सलाह दी है।

सीधी बातचीत का किया समर्थन

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अमेरिकी प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये बातचीत का क्या दायरा और गति होगी ये भारत और पाकिस्तान द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए, न कि अमेरिका द्वारा। मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए बधाई दिए जाने और विशेषज्ञों द्वारा दोनों प्रधानमंत्रियों में शांति प्रक्रिया शुरू करने की क्षमता होने पर अमेरिका की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने ये बयान आया है। मिलर ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को महत्व देते हैं, लेकिन उन दोनों में बातचीत उन्हीं पर निर्भर है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article