कुख्यात शराब और मादक पदार्थ का धंधेबाज बबुआ डॉन गिरफ्तार, लंबे अरसे से पुलिस को थी तलाश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर पुलिस ने कई जिला में शराब आर्म्स एक्ट डकैती सहित कई मामले में वांछित कुख्यात शराब माफिया अजय झा उर्फ बबुआ डॉन को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान में पकड़ा गया है।पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, 120 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद पुलिस के पूछताछ में उसने अपने गिरोह के कई सक्रिय सदस्यों के संबंध में जानकारी दिया है और इस मामले में आगे की जांच और करवाई में जुटी हुई है.

बबुआ डॉन मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गगटी का रहने वाला है। पकड़े गए हुए बबुआ डॉन पेशेवर अपराधी है।और उसके खिलाफ में मुजफ्फरपुर के अलावा दरभंगा के अलाव समस्तीपुर समेत कई जिलों में अपराधिक मामला दर्ज है।ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि शराब माफिया बबुआ दिन को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी एक बड़ा कुख्यात बदमाश है और जिला पुलिस के लिए वह एक बड़ा सिरदर्द बन गया था. उसके ऊपर में हत्या,आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामला दर्ज है. पुलिस मामले में जांच कर आगे की करवाई में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article