कटिहार पुलिस ने 400 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बोलोरो पिकअप किया जप्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-रोशना थाना पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर जाते तस्कर को गिरफ्तार किया है । आम से लदा पिकअप भेंन को गुप्त सूचना के आधार पर जप्त करने के बाद जांच करने के दौरान बियर के कुल 400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है ।साथ ही एक बोलोरो पिकअप को भी जप्त किया है । ज्ञात हो कि बंगाल से हर दिन रोशना थाना के रास्ते आम लदा वाहन कटिहार की ओर जाती है ।

लाभा पुल चैक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान आम से लदा पिकप भेंन को जांच करने के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।वही पुलिस टीम की लापरवाही के कारण चालक व खलासी भागने में सफल रहा ।इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आम से लदा पिकअप भेंन में शराब की बड़ी खेप ले जाया जा रहा है । जिसको लेकर रोशना थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग करने लगा इस दौरान एक पिकप भेंन से 400 लीटर बियर बरामद किया गया है। साथ वाहन को जब्त करते हुए वाहन मालिक के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जा रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article