- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- कोरोना काल में चार वर्ष पहले बंद हुई सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी पैसेंजर का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिल जाने के बाद पूर्व मध्य रेल ने परिचालन की स्वीकृति दी है।
55122 और 55121 पैसेंजर ट्रेन सिवान और समस्तीपुर के बीच चलेगी। पहले यह ट्रेन उत्तर पूर्वी रेलवे जोन में वाराणसी-भटनी के बीच चल रही थी। उस ट्रेन को पूर्व मध्य रेल ने वापस ले लिया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
सोमवार से एकबार फिर यह ट्रेन सिवान से शुरू हो गई, लेकिन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम में रविवार की शाम तक उपरोक्त नंबर से वाराणसी-भटनी के बीच ही ट्रेन का परिचालन दिख रहा था। इस ट्रेन के चलने की घोषणा से यात्रियों में खुशी है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

