डकैती कांड में फरार 25 हज़ार का ईनामी अपराधी बरियारपुर से गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : डकैती कांड में फरार 25 हज़ार का ईनामी अपराधी टीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ भुर्गेना सिंह बरियारपुर से गिरफ्तार किया गया।मामला भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के रसलपुर थाना क्षेत्र के डकैती का है इसकी जानकारी देते हुए कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, अभियुक्त रीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ मृगेना सिंह कई वर्षों से फरार चल रहा था। उन्होने कहा कि इसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रू0 का ईनाम भी घोषित किया गया था अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के निगरानी में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने रीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ मृगेना सिंह का बरीयारपुर से गिरफ्तार किया गिरफ्तारी टीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ भुर्गेना सिंह, मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना के हरिनमार का रहने बाला है

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के निगरानी गठित टीम में कहलगांव अनुमंडल के कई थानों की पुलिस थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article