झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आए जेल से बाहर,कोर्ट ने दी राहत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। बता दे जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। राज्य के हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को उनकी रिहाई भी हो गई।

शाम 4 बजे हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पांच महीने बाद जेल से रिहाई हुई है। उनकी जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था।  बता दें कि 13 जून को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। और अब यह फैसला सुना कर उन्हें राहत दे दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article