मधुसूदनपुर में 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी,!

Muskan Gupta

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसर बगीचा में छापेमारी कर 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मनसर बगीचा में अवैध रूप से मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस बल को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरबल कुमार यादव, थाना रजौन, जिला बांका के रूप में हुई है पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास मादक पदार्थ कहां से आया था और इसके अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है।

भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट

Share This Article