अविश्वास प्रस्ताव पारित मनिहारी उपप्रमुख की गई कुर्सी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मनिहारी प्रखंड उपप्रमुख के प्रति अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कार्यालय में गहमागहमी का माहौल बना रहा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार BPRO सोनू गुप्ता ने पंचायत समिति सदस्यों ने मुख्य एजेंडो पर चर्चा की गई। पंचायत समिती सदस्यों ने पंचायती राज अधिनियम के तहत उप प्रमुख पर अविश्वास जताते हुए कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विशेष बैठक बुलाकर प्रस्ताव पर चर्चा एवं गुप्त मतदान कराया गया। बैठक को लेकर 13 समिति सदस्य प्रखंड कार्यालय पहुंचे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद पदाधिकारी ने गुप्त मतदान कराने की बात कही। गुप्त मतदान के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 13 सदस्य एवं सदस्यों ने मतदान किया। निर्धारित बहुमत आने के कारण उप प्रमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार में बताया कि प्रखंड कार्यालय से इसकी सूचना जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। इसके बाद जिला कार्यालय से राज निर्वाचन आयोग को इसकी प्रति भेजी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि को उप प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा।

मनिहारी प्रमुख अनिता देवी ने कहा कि मनिहारी प्रखंड मे कुल 21 पंचायत समिति मे 13 समिति उप प्रमुख के कार्यशैली से नाराज होकर अविश्वास लगाये थे उन्होंने कहा की राज्य निर्वाचन आयोग से तिथि निर्धारित होते ही उप प्रमुख पद का चुनाव होगा । मौके पर समिति मुन्नी देवी,मुन्ना रजक, कुंदन पासवान, संजय मंडल, हरदेव मंडल, सवाना खातुन, मुनमुन देवी,मुन्नी देवी,इंतजार, रेहाना खातुन, गुलशन खातुन, मुन्नी टुडु तथा रेखा हांसदा शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article