साऊथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नी के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-साऊथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के आवास और सरकारी कार्यालय में ईडी की रेड चल रही है.तो दूसरी ओर गुलाब यादव की पत्नी के सरकारी आवास पर भी ईडी की छापेमारी जारी है ।दरअसल आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कारवाई चल रही है और पटना के इनकम टैक्स चौराहा स्तिथ विधुत भवन कार्यालय में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के कार्यालय और उनके पटना वाले आवास पर यह छापेमारी चल रही हैं । साथ ही साथ संजीव हंस के ओएसडी विनोद के जहानाबाद वाले आवास पर भी छापेमारी जारी है साथ ही साथ ईडी ने एमएलसी अंबिका गुलाब यादव के आवास पर भी छापेमारी शुरू कर दी है ।

तो वही दूसरी ओर पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव के सरकारी आवास पर भी ed की छापेमारी शुरू हो गई है. पटना के आर ब्लॉक स्थित एमएलसी क्वार्टर में यह छापेमारी शुरू हो गई है. Ed की टीम छापेमारी कर रही है. सुरक्षा बल को तैनात किया गया है ed की दो टीम अंदर में छापेमारी कर रही है कई कागजात को देखा जा रहा है और पूछताछ चल रही है,मौके पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article