बरारी पुलिस ने अंग्रेजी शराब के खेप के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बरारी प्रखंड के उचला चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर बरारी पुलीस ने बैगानार चार पहिया वाहन में भारी मात्र में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता पायी है। इस दौरान वाहन को जब्त कर शराब तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया है। बरारी थाना के थाना अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने बताया कि सुचना मिली थी कि काढ़ागोला घाट गंगा नदी के उस पार नाव से अंग्रेजी शराब का खेप आने वाला है। और चार पहिया वाहन पर शराब तस्कर के द्वारा बाहर ले जायेगा। पता लगा कि बैगानार पर अंग्रेजी शराब लोड कर निकले वाला है जिसके आधार पर बरारी पुलीस ने उचला चौक के पास गहन वाहन जांच करने लगे इसी दौरान बैगानार गाड़ी पकड़ा गया जिसमें कुल 146.25 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई आई वी और आर एस शराब 131 बोतल और 96 बोतल बीयर बरामद किया गया है। इस मामले में बकिया रानी चक निवासी दीपक यादव और कान्तनगर के प्रमोद कुमार को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर थाना प्रभारी फुलेन्द्र कुमार व छोटू कुमार ,बीजय कुमार , अभिषेक कुमार , गौरव कुमार इस मौके पर उपस्थित थे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article