सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल, भाजपा नेताओं ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

सेवा, सुशासन और विकास के 12 साल, भाजपा नेताओं ने मोदी नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने इसे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का ऐतिहासिक काल बताया है। गया की पावन धरती से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता और संतोष ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।


डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब गांव और गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जो सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। भारतीय सेना को आधुनिक हथियारों और तकनीकों से लैस किया गया है, जिससे देश हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बना है। साथ ही रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी भारत ने ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


भाजपा नेताओं ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर मजबूती के साथ अपनी पहचान बना रहा है। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत की भूमिका ने दुनिया को भारतीय नेतृत्व क्षमता का परिचय कराया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आर्थिक क्षमता के कारण दुनिया में देश का सम्मान लगातार बढ़ रहा है।
राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई ऊर्जा और नई सोच दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व इतिहास में और भी स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article