भोले नाथ ने बहन की मन्नत की पूरी तो बहन अपने छोटे भाई और माता-पिता संग चल परी बाबा वैद्यनाथ धाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -भागलपुर सावन का पवित्र महीना चल रहा है हजारों की संख्या में बोल बम कांवरिया गंगा जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहे है जिसमे ऐसे कांवरिया जिसकी मन्नत पूरा होने पर बाबा बेधनाथ धाम जा रहे है वही कच्ची कांवरिया पथ पर एक दस साल की बच्ची बोलबम दंडवत प्रणाम करते हुए अपने परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ धाम जा रही है बिहार के दरभंगा जिला की रहने वही 10 वर्षीय रिया बताती है की हमारा भाई नही था और हम अकेले थे, जब रक्षाबंधन आते थे तो बहुत निराश हो जाती थी, तब बाबा बैधनाथ से भाई के लिए मन्नत मांगी थी जो बाबा ने पूरा कर दिया 11 माह का भाई है जिसका नाम कान्हा है रिया ने बताया की हमलोग सुल्तांगज से गंगा जल लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहे थे और मन्नत पूरा होने पर पापा दंडवत प्रणाम कर जा रहे थे ,और मेरे मन में भी इच्छा जगी की हम भी दंडवत प्रणाम करते हुए बाबा के दरवार जाएं दंडवत करते हुए जा रही हूं कोई दिक्कत नही हो रही है उन्होंने बताया बाबा से मन्नत मांगती हूं की में बड़ी होके डॉ बनूगी,और लोगो की सेवा करूंगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रिया की मां प्रियंका कुमारी बताती है की मेरी बेटी ने भोले बाबा से भाई की मन्नत मांगी थी जो पूरा हो गया। वही मन्नत पूरा होने पर हन सभी परिवार बाबा बैधनाथ जा रहे थे जिसमे मेरा पति डॉक्टर सुमन दंड प्रमाण कर जा रहे है वही पिता की तबियत खराब देखकर रिया ने कही में भी दंडवत प्रणाम देकर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर जाऊंगी जिसके बाद दंडवत देकर वो कच्ची कांवरिया पथ से जा रही उन्होने कहा की बाबा नगरी जाने के लिए रिया को में मना भी नही कर सकी और बाबा भोले पर छोड़ दिया हूं.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article