MLC चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 02 फरवरी 2026। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित मतदान केंद्रों को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो चुका है। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व से अनुमोदित मतदान केंद्रों की स्थिति से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जिले के अंतर्गत कुल 34 मतदान केंद्र पूर्व से अनुमोदित हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 32 मतदान केंद्र पहले से स्वीकृत हैं। निर्वाचकों के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 34,602 मतदाता हैं, जिनमें 25,096 पुरुष, 9,505 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,901 मतदाता हैं, जिनमें 2,228 पुरुष और 673 महिला मतदाता शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1,400 मतदाताओं का मानक निर्धारित है। इस मानक के आधार पर 1,400 से अधिक मतदाताओं वाले कुल 9 मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।

मतदाताओं की सुविधा और निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों के लिए 9 सहायक मतदान केंद्रों के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 34 मूल मतदान केंद्रों के साथ 9 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जिले के अंतर्गत 32 मूल मतदान केंद्र यथावत रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सहायक मतदान केंद्रों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है और इस पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहमति अपेक्षित है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि राहुल कुमार कर्ण, मुकेश कुमार पासवान, संदीप कुमार चौधरी, जवाहरलाल शर्मा, दिनेश कुमार राम, मुकुंद चौधरी, अशोक नायक, गगन कुमार झा, सीताराम चौधरी, देवेंद्र कुमार झा, बसंत कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article