जाति का जहर का लहर समाप्त करो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच के साथ आगे बढ़ो की बात करते नजर आए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जाति जनगणना की बात करने वाले लोग राष्ट्र को गुलामी की मानसिकता में ले जाना चाहते हैं।जाति का जहर का लहर समाप्त करो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच के साथ आगे बढ़ो, तभी बिहार का प्रगति संभव है या बातें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।

उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है 13-14 लोगों को आर्थिक अपराध से जोड़ा जा रहा है।भ्रष्ट पदाधिकारी को निलंबित भी किया जा रहा है।आने वाली नई खनन नीति के तहत सूचना देने वाले को पुरस्कृत भी करने की योजना है।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि बिहार में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article