छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीबारी और रोड़ेबाजी,एक युवक को लगा गोली के छिटे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- नालंदा जिला के गोकुलपुर ओपी थाना क्षेत्र के तिस्कुरवा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगो ने गोलीबारी और रोड़ेबाजी की है। गोलीबारी के दौरान बारूद के छिटे 25 वर्षीय अखिलेश कुमार को मुंह और आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।

घटना के संबंध में अखिलेश की भाभी शिल्पी देवी ने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही बदमाश चंदन महतो ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की थी। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।, जिसे चंदन महतो ने अपने खिलाफ समझ लिया।इसी बात से गुस्साए देर रात जब अखिलेश बाजार से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान चंदन ने गोलीबारी की।फिलहाल इस मामले में गोकुलपुर पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article