पंखे से लटककर युवक ने कर ली आत्महत्या,पांच माह पहले ही हुई थी युवक की शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- हरनौत थाना क्षेत्र मीरदाहाचक गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मीरदाहाचक गांव के सुनील चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में ग्रामीण बलराम पासवान ने बताया कि मृतक युवक के घर के पास एक मोटरसाइकिल लगा हुआ था।

सुबह में मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा तो अंदर से दरवाजा लगा हुआ था। काफी देर तक आवाज लगाने पर अंदर से कुछ आवाज नहीं आया उसके बाद पड़ोसी ने छत के सहारे घर में घुसा तो देखा कि सीलिंग फैन में युवक लटका हुआ है। युवक की शादी 5 माह पूर्व में हुई थी। पत्नी अपने मायके में कुछ दिन पहले चली गई थी। घर में युवक अकेला था। घटना के बाद गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय हरनौत थाना पुलिस को दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article