मामूली विवाद में बेखौफ बदमाशों ने तीन लोगों को मारी गोली,आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK :चिकसौरा थाना क्षेत्र के कोरामा में बदमाशों ने मामूली विवाद में तीन व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। तीनों जख्मी को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जख्मी की पहचान फुलवरिया के सिद्धनाथ प्रसाद, पारबीघा मुन्ना कुमार, कोरामा के रूपेश कुमार के रूप में किया गया।घटना के संबंध में जख्मी ने बताया की बिट्टू कुमार जलालपुर मोड़ के पास अपनी कार से जा रहे थे तभी उनकी कार एक राहगीर से हल्की टक्कर हो गई।

इसी विवाद को लेकर बदमाशो ने कार चालक के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए दो अन्य लोगो पर बदमाशो ने गोलियां चला दी। जिसमे कुल तीन लोग जख्मी हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा अनुमंडलीय अस्पतालमें थानाध्यक्ष बब्बन कुमार एवं पुलिस निरीक्षक रामाशंकर प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल मे पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article