गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में दर्जनों जगह सड़क का कटाव शुरू

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – मुंगेर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है वहीं गंगा का पानी अब नए नए इलाकों को भी अपने जद में ले रहा है। हम बात करें धरहरा प्रखंड का विभिन्न टाल क्षेत्रों का जहां गंगा का पानी भर चुका है। बाढ़ के पानी के भारी दबाव के कारण धरहरा प्रखंड अंतर्गत मानगढ़ – सिंघिया मुख्य सड़क पर दर्जनों जगह से सड़क का कटाव होना शुरू हो चुका है।

जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा संबंधित सड़क में हो रहे कटाव को रोकने की कवायद शुरू कर दिया गया है। कर्मियों के द्वारा युद्धस्तर पर मानगढ़-सिंघिया मुख्य सड़क पर कटाव वाली स्थान पर सड़क की सुरक्षा को लेकर कार्य किया गया। कुछ जगहों पर बोरी में मोरंग भरकर डाला गया, तो वहीं कुछ जगहों पर ईट के टुकड़े डालकर सड़क को कटाव से बचाव के लिए कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण रुदल यादव ने बताया की सारा चौर डूब गया है । माल जाल को खाने को हरा चारा नही मिल रहा है। जो सड़क है वो भी काट रहा है । पानी का दबाव काफी है ।घरों के द्वार तक पानी आ गाय है। वहीं सड़क को कटाव से बचा रहे कर्मियों ने बताया की बोल्डर और जियो बैग दे कटाव रोधी कार्य किया जा रहा है । ताकि सड़क का कटाव न हो सके और आवागमन बाधित न हो ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article