सुबह-सुबह पटना SSP पहुंच गए कई थानों में रेड मारने, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा सोमवार की सुबह में पटना जिला के शहरी क्षेत्र के कोतवाली, सचिवालय, शास्त्रीनगर, बुद्धा कॉलोनी, श्रीकृष्णापुरी तथा गांधी मैदान थानाक्षेत्र के मॉर्निंग पेट्रोलिंग का औचक निरीक्षण किया गया।

अटल पथ पर स्नैचिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रतिनियुक्त किये गए पुलिस कर्मियों की भी चेकिंग की गई।बता दे उक्त निरीक्षण के दौरान अटल पथ पर पुलिसकर्मी एवं मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग भी अपने निर्धारित स्थलों पर मौजूद पाए गए ।वही निरिक्षण के दौरान सचिवालय थाना की गश्ती संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसमें सुधार हेतु सचिवालय थानाध्यक्ष को सचेत किया गया है ।इसके साथ ही बुद्धा कॉलोनी, श्रीकृष्णापुरी और गांधी मैदान थाना की प्रातःकालीन गश्ती संतोषजनक पाई गई।कोतवाली तथा शास्त्रीनगर थाना की मॉर्निंग पेट्रोलिंग और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article