जिवित्पुत्रिका पर्व को लेकर स्नान करने गई,तीन लड़कियों की डूबने से हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी, जिला के लखौरा थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से तीन युवतियों की मौत एक साथ हो गई है मृत तीनों युवतियां गांव की महिलाओं के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर तालाब में स्नान करने गई थी।मृतकों में दो सगी बहने हैं।तीनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है।घटना लक्ष्मीपुर कटहरिया टोला के पास घटी है।नदी में डूबने से शिवपूजन राम की दो बेटियों के अलावा परमा बैठा की एक पुत्री की मौत हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मिली जानकारी के अनुसार लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर साव टोला की महिलाएं और कई बच्चियां जिवित्पुत्रिका पर्व को लेकर स्नान करने के लिए निकली थी।जिनके साथ शिवपूजन राम की दो बेटियां रंजू कुमारी और मंजू कुमारी के अलावा परमा बैठा की बेटी रीमा कुमारी भी थी।सभी महिलाएं लक्ष्मीपुर कटहरिया के सरेह में स्थित तालाब में स्नान करने चली गई।तालाब के गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण जब सभी महिलाओं के साथ बच्चियां और युवतियां तालाब में स्नान करने के लिए उतरी।तो रंजू कुमारी,मंजू कुमारी और रीमा कुमारी डूबने लगी।इन तीनों को डूबते देख साथ में गई महिलाओं ने शोर मचाना शुरु किया।ग्रामीण दौड़कर आए और डूबी तीनों युवतियों को तलाशना शुरु किया।ग्रामीण जब तक तीनों डूबी युवतियों को तालाब से बाहर निकालते।तब तक तीनों युवतियों की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबे बच्चियों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा।बच्चियों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया।तीनों शव कै पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article