गंगा स्नान करने गए युवक के कार से शीशा तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, 50हजार रुपए सहित सोने का चैन,तीन मोबाइल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर, गंगा स्नान करने आए शेखपुरा निवासी सूचित कुमार के कार का शीशा तोड़ सारा समान निकालने का अब सीसीटीवी कैमरा फुटेज आया सामने । जिसमे साफ देखा जा सकता है की कैसे चोर के द्वारा अच्छा खासा भीड़ होने के बावजूद कार का सबसे पहले शीश तोड़ा और उसके बाद कार के अंदर रखा सारा समान ले चंपत हो गया ।

जानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी स्वर्णकार सूचित कुमार महालय के दिन अपने पूरे परिवार के साथ मुंगेर के बबुआ गंगा घाट कार से पहुंचे थे जहां वे लोग घाट के सामने थोड़ी दूर पर बाल सुधार गृह के दीवाल से सटा लगा दिया और वहीं सभी ने अपना समान जिसमे , लगभग 50 हजार रुपया , सोने का चैन तीन मोबाइल , कपड़ा और खाने का सभी समान छोड़ गंगा नहाने चले गए। जब वापस आ देखा तो पाया की उसके कार को शीशा टूटा हुआ है और सारा सामान गायब था । जिसके बाद उसने कोतवाली थाना में लिखित आवेदन दिया । पुलिस के द्वारा जब बाल सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो पाया की तीन चोरों के द्वारा सबसे पहले कार को बारीकी से निरीक्षण किया और एक चोर ने ड्राइवर के साइड वाला शीशी को तोड़ गाड़ी के अंदर घुस सारा समान ले निकलते बना। यह घटना उस समय घटित हुआ जब बबुआ गंगा घाट पे गंगा स्नान को लेकर काफी भीड़ था ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article