हमरा बहुत परेशानी रहल…’, जीविका दीदी ने CM नीतीश कुमार को सुनाई अपनी सच्ची कहानी और साझा किया भविष्य की योजना

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : मुजफ्फरपुर की चंदू भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लाइव बातचीत में जीविका से जुड़ी अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने जीविका के जरिए आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हासिल किया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत गाय खरीदने के बाद अब उनका सपना एक सिलाई सेंटर खोलने का है, जहां वे अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार मुहैया कराएंगी। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को तेजी से सशक्त बनाने में मदद कर रही है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के मोहद्दीपुर निवासी चंदू भारती ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लाइव संवाद किया। यह कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया।

चंदू भारती ने इस अवसर पर जीविका से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए और मुख्यमंत्री को प्रेमपूर्वक “नीतीश भैया” कहकर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि नल जल योजना का लाभ उन्हें मिला है और बच्चों के लिए नियमित पोशाक राशि भी मिल रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें पिछली बार दस हजार रुपये मिले, जिनमें से कुछ राशि से उन्होंने गाय खरीदी और अब उससे रोजगार कर रही हैं। उनका अगला सपना है कि योजना से दो लाख रुपये मिलने पर अपने गांव में सिलाई सेंटर खोलें, जहां वे स्वयं और अन्य ग्रामीण महिलाओं तथा युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराएंगी।

चंदू भारती ने यह भी बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उनकी सोच व्यापक हुई है और अब वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी सोच रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इस योजना के कारण गांव-गांव की महिलाओं की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और वे सशक्त बन रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article