बाढ़ की पानी में डूबने से बच्ची की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1 बुद्धूचक में शनिवार को घर के पीछे खेल रही एक करीब 2 वर्षीय बच्ची की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार वार्ड संख्या 1 निवासी पंकज मंडल की 2 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी खेलने के क्रम में बाढ़ के पाने में गिर गई जिससे वह बेहोश हो गई। वही काफी देर तक बच्ची ना मिली तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी,वही इलाके में काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चला तभी स्थानीय लोगों की नजर एक बच्चे के शव पर पड़ी जो की पानी की धार में बह रही थी.

तभी स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर तैर कर बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आनन फानन में जैसे तैसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की चीत्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया।वही सूचना पर पहुंची डायल 112 और नाथनगर थाना पुलिस ने कागजी करवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वही पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article