बांका में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौत, देवघर पूजा करने जा रहा था परिवार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बांका, 04 अप्रैल। बिहार के बांका जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन युवकों की जान ले ली, जबकि एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के बिज्जीखैरवा गांव के पास देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर सुबह करीब 6 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के नगमा गांव निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवकों सुरेंद्र साह, रुपेश साह और बालेश्वर शाह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में सगे और चचेरे भाई थे और फुलीडूमर प्रखंड क्षेत्र के निवासी थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, कार में सवार पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी और खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार थी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article