कटिहार में टीकाकरण के बाद बच्चे की बिगड़ी तबियत,इलाज के दौरान मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

टीकाकरण के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गई है,जिसके बाद घर मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।कटिहार के वार्ड नंबर 43 डहेरिया गाछी टोला निवासी बच्चे के पिता मनोज पासवान ने बताया की उसके बच्ची का नाम बिपशा कुमारी जिसकी उम्र एक साल 2 महीने है।

बुधवार को घर पर आंगनबाड़ी केंद्र से सेविका,आशा सुमित्रा आई और जबरदस्ती सुई लगा दिया,जिसके बाद बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी जहां डॉक्टर के यहां ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गुस्से में है और घटना की सूचना पाकर निगम पार्षद संजय महतो भी पहुंचे और बताया कि इसमे जो भी दोषी व्यक्ति है उसपर कार्रवाई की जाए और मामले की जाँच होनी चाहिए।वही घटना की सूचना नगर थाना को भी दी गई और सूचना पाकर शियाराम राय एसआई नगर थाना पहुंची और आवेदन मिलने के बाद जांच की बात कही.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article