AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुरानी रंजिश में बाइक सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक को मारी पांच गोली, स्थिति नाजुक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

NEWSPR DESK- नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुरानी रंजिश में बाइक सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक को पांच गोली मार दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल को गोली उसके गर्दन में लगी है। जिससे युवक की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान पटना ज़िले के भदौर थाना क्षेत्र खजरार गांव के संटू कुमार के तौर पर किया गया है। घटना के संबंध में घायल व्यक्ति ने बताया कि वह वेना थाना क्षेत्र के धमौली पुल के पास खड़ा होकर बिहारशरीफ मुख्यालय ड्यूटी जाने के लिए खड़ा था। युवक टावर लगाने वाले पावर ग्रिड में गाड़ी चलाने का कार्य करता है।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार 5 अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। जिससे गोली गर्दन में जा लगी। गोली की आवाज़ मिलते ही इलाक़े में अफरा तफ़री का माहौल क़ायम हो गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने वाला आरोपी उसके गांव का ही बताया जाता है। वहीं घटना के संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सुबह बिहारशरीफ जाने के क्रम में धमौली चौक के पास बाइक सवार 4-5 व्यक्ति द्वारा गोली मारी दिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More