सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक, अब खामियां नहीं जान पाएंगे लोग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK PATNA- बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग और सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी द्वारा जारी किए गए एक पत्र के माध्यम से लागू किया गया है।

सुबोध कुमार चौधरी बिहार शिक्षा विभाग के अपर सचिव हैं। उनके द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश के लिए पहले विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना विभागीय आदेश के मीडिया को स्कूल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे की शिक्षा विभाग में लगातार अव्यवस्था सामने आ रही है। मगर सरकार की तरफ से इसे सुधारने के बजाए मीडिया को ही प्रतिबंधित किया गया है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया के प्रवेश की वजह से स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित होता है। जारी आदेश में यह भी बताया गया कि कैमरा माइक और मीडिया की एंट्री की वजह से बच्चों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

विभाग की ओर से मीडिया के प्रवेश की एंट्री को प्रतिबंधित करते हुए यह लेटर सभी जिला मुख्यालय के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है। विभाग के इस निर्देश और आदेश के तहत अब शिक्षक मीडिया कर्मियों से बात नहीं कर पाएंगे। किसी तरह की समस्या के लिए मीडिया कर्मियों को अब विभाग से आदेश लेकर स्कूल में प्रवेश करना होगा या शिक्षकों से बात करना होगा। मीडिया से बात करने के लिए केवल प्रिंसिपल को ही आदेश किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article