गोवर्धन पूजा आज,ब्रज मे हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार मनाने की तैयारी में जूटे श्रद्धांलु

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ब्रज क्षेत्र में आज को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तजन कच्चा प्रसाद तैयार कर भगवान को अर्पित करेंगे।

वही शुभ मुहूर्त की बात करे तों शुभ समय सुबह 6 बजे से 9:23 बजे तक है, जबकि गोवर्धन पूजन का शुभ समय दोपहर 3 बजे से रात 8:15 बजे तक रहेगा।गोवर्धन पूजा की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार शाम 6:16 बजे से शुरू होकर शनिवार रात 8:21 बजे तक चलेगी। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष गोवर्धन और अन्नकूट का त्योहार 2 नवंबर को ही मनाया जाएगा।

धर्मनगरी वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दीपोत्सव की रौनक छाई हुई है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भगवान ने श्रीराम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने ठाकुरजी के समक्ष दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर और राधा गोकुलानंद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article