नकली नोट बनाने वाला केमीकल के साथ दो गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का झांसा देकर लोगों से करता था पैसों की ठगी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर से बड़ी खबर है कि नकली नोट बनाने वाला केमीकल के साथ दो आरोपीयों को भभुआ थाना की पुलिस ने भभुआ शहर के एकता चौंक के पास से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई समान भी बरामद किया गया है, जिससे नकली नोट बनाकर लोगों से ठगी करते थे, गिरफ्तार आरोपियों में एक रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरणी गांव निवासी रवि रंजन कुमार एवं दुसरा कैमूर जिला के सोनहन थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी हरेंद्र कुमार बताया जाता है,जिस पर प्रेस वार्ता करते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को रात्री में गश्ति के दौरान गुप्त सूचना मिला कि भभुआ शहर के राजेंद्र सरोवर पोखरा के पास दो व्यक्ति नकली नोट का कारोबार कर रहे हैं इसके बाद सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच गया जहां घटना स्थल पर दो व्यक्ति बैठकर कुछ लोगों से नकली पैसा बनाने का कार्य कर रहे थे जहां पुलिस को पहुंचता देख दोनों भागने का प्रयास करने लगे इसके बाद पुलिस बल के सहयोग से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जहां उनके पास से तलाशी लेने पर नकली नोट बनाने का केमिकल,विशेष प्रकार का सादा कागज, एवं एक 500 का नोट जिसका प्रयोग नोट बनाने के कूटकरण करने में किया जाता था, बरामद किया गया एवं एक मोबाइल और दो बाइक को भी जब्त किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि ये लोग पहले से ही एक 5 सौ का असली नोट पर काला केमिकल लगा कर रखें रहते हैं, और लोगों को अपने झांसे में फसाने के बाद उनसे 5 सौ का नोट लेकर उसपर अपने पास रखे एक कागज को रखते हैं और उसपर केमिकल लगाकर नोट बनाने का डेमो दिखाते हैं, उसके बाद लोगों को भ्रमित करते हुए पहले से काला रखा केमिकल के नोट को थिनर से साफ करते हैं जिससे लोगों को लगता है कि सच में नोट बन गया।जिसके बाद लोग इनके झांसे में आ जाते हैं तो इनके द्वारा कहा जाता है कि 50 हजार दीजिए तो हम आपको दुगना बनाकर दे देंगे, इसी झांसे में आकर लोग इनका शिकार हो जाते हैं और ये लोग उनसे पैसों की ठगी कर लेते हैं, दोनो को पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार कर लिया गया है और इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article